✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
रायपुर

Raipur Crime News: ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस का एक्शन, 8 गिरफ्तार, बैंक खातों में मिले करोड़ों रुपए

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 12 अगस्त 2023दे देखा गया: 699 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उड़ीसा समेत छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए सटोरिए और खाते किराए पर लेने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। इस...

रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उड़ीसा समेत छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए सटोरिए और खाते किराए पर लेने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किए गए हैं। वहीं बैंक खातों में करोड़ों रुपए मिले हैं। साइबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है।

आरोपी व्यक्तियों की बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खुलवाते थे। जिसके बाद आरोपी बैंक खातों में अवैध तरीके से करोड़ों रुपयों का लेनदेन करते थे। इन ट्रांजेक्शंस से आरोपियों को कमीशन मिलता था।

बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के रुपयों के लेनदेन की बात कही जा रही है। इस मामले में तीन अलग-अलग थानों में दर्ज प्रकरणों के आधार पर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें-गुढ़ियारी थाना से 5, खमतराई थाना से 8 और तेलीबांधा थाना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रखा और खातों में मोबाइल नंबर भी रजत अग्रवाल ने डलवाया, किसका नंबर डलवाया इस संबंध में प्रार्थी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद रजत ने प्रार्थी को उसके बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। जिस पर प्रार्थी एचडीएफसी बैंक देवेंद्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसों का ट्रांजेक्शन होने से बंद करना बताया गया। रजत अग्रवाल से उक्त बैंक खातों मे हुए ट्रांजेक्शन के बारे मे पूछा तो रजत अग्रवाल द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपित रजत अग्रवाल द्वारा अपने साथी हिमांशु सिंह, मन्टु मांझी, मदन कुमार यादव, मो. उमैर, मोहित टांक, सीए फरहान एवं उपेन्द्र दास के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

आफिस खोलकर चलाते थे सट्टे का कारोबार

सीए फरहान सहित अन्य आरोपित पंडरी स्थित मोवा में बर्न ब्लैक नाम से आफिस का संचालन करते हैं। इसमें उनके द्वारा लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें लोन दिलाने सहित अनेक लुभावने स्कीम बताकर उनके व्यक्तिगत दस्तावेजों को प्राप्त करते है। अलग-अलग बैंको में लोगों के बिना जानकारी के उनका बैंक खाता खुलवाकर उक्त बैंक खाते से संबंधित सभी दस्तावेज पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड अपने पास रखकर बैंक खाता में अपने लोगों का मोबाईल नंबर दर्ज करा देते थे। बैंक खाताओं का उपयोग आनलाइन सट्टा के पैसों के लेन-देन के लिए करते थे।

सब्जी वाले को सिम कार्ड में आफर मिलने का दिया झांसा, खाते में पौने दो करोड़ का लेनदेन, पांच गिरफ्तार

ठेले में सब्जी बेचने वाले पहाड़ी चौक निवासी राजेंद्र कुमार भारती ने संजू और वैभव शुक्ला के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। राजेंद्र ने बताया कि वह संजू, वैभव के पास वह जियो कंपनी का सिम कार्ड लेने के लिए गया था। दोनों ने उसे सिम कार्ड में छह महीने के मुफ्त कालिंग की सुविधा के साथ डेटा मिलने का झांसा देकर उसके आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो फोटो लेने के साथ ही एक कोरे कागज में हस्ताक्षर कराने के साथ अंगूठे का निशान लेकर अपने पास रख लिया था। बाद में उसके दस्तावेज से बैंक में खाता खुलवाकर पौने दो करोड़ रुपए के लेन-देन कर लिया। इसकी जानकारी बैंक से नोटिस मिलने के बाद राजेंद्र भारती को हुई। गुढि़यारी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने जांच शुरू की। इसमें बैंक खातों में महादेव आनलाइन सट्टा एप के रुपयों का लेन-देन होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने संजू उर्फ संजीव भारद्वाज, वैभव शुक्ला, प्रशांत अग्रवाल, रमेश अग्रवाल और जीत मसराणी काे गिरफ्तार किया।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Raipur Crime News: ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस का एक्शन, 8 गिरफ्तार, बैंक खातों में मिले करोड़ों रुपए | सरगुजा टाइम्स