ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
ताजा खबर

School News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला : 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाएं

द्वारा: SUJEET SHARMAप्रकाशित: 16 जून 2025दे देखा गया: 1397 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
School News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला : 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाएं

नवा रायपुर, 16 जून 2025 | सुजीत शर्मा | सरगुजा टाइस School News : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब शिक्षा सत्र 2025...

Advertisement

नवा रायपुर, 16 जून 2025 | सुजीत शर्मा | सरगुजा टाइस

School News : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब शिक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत दिनांक 17 जून से 21 जून 2025 तक कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

Advertisement

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में तेज गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख है कि 23 जून 2025 से सभी शालाओं में कक्षाएं पूर्ववत सामान्य समयानुसार संचालित होंगी।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करें।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
School News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला : 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाएं | सरगुजा टाइम्स