✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सूरजपुर

SECL के सुरक्षाकर्मियों ने दी सजा : माइंस के स्टोर में चोरी करने घुसे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा, ASI सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज

द्वारा: SURGUJA TIMES•प्रकाशित: 17 सितंबर 2024•दे देखा गया: 524 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सूरजपुर : एसईसीएल की कोयला खदान में तालिबानी सजा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला सूरजपुर जिला के भटगांव कोल माइंस का है। बताया जा रहा है कि यहां एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने स्टोर में चोरी करने घुसे युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह...

सूरजपुर : एसईसीएल की कोयला खदान में तालिबानी सजा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला सूरजपुर जिला के भटगांव कोल माइंस का है। बताया जा रहा है कि यहां एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने स्टोर में चोरी करने घुसे युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान इस घटना का वीडियों भी बनाया गया, जिसमें युवक को लाठी-डंडे और लात घुसे से पीटते देखा जा सकता है। पीड़ित युवक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट करने वाले एसईसीएल सुरक्षा विभाग के एएसआई सहित 4 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

युवक के साथ मारपीट का ये पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि एसईसीएल भटगांव के स्टोर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शुभम जायसवाल नामक युवक को पकड़ा था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी। मारपीट की इस घटना के दौरान मोबाइल पर वीडियों भी बनाया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक सुरक्षाकर्मियों से हाथ जोड़कर छोड़ने की विनती कर रहा है। लेकिन सुरक्षागार्ड युवक पर लात-घुसों के साथ ही लाठी और डंडे बरसा रहे है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई से युवक जमीन पर गिर पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षागार्ड उसे उठाकर फिर से पीटते है। युवक की पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों में मारपीट की इस घटना में गंभीर चोट लगे है। वीडियों वायरल होने के बाद अब पीड़ित युवक के पिता ने भटगांव थाने में मारपीट करने वाले एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई है। शरीर के हर हिस्से में जख्म के निशान हैं। सुरक्षा कर्मियों ने उसके बेटे को बेवजह स्टोर में चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी।

युवक के पिता शेखर जायसवाल ने आरोप लगाया है कि मारपीट की घटना के बाद एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने बेटे को छोड़ने के एवज में उससे 10 हजार रुपए भी लिए हैं। सुरक्षाकर्मी धमकी दे रहे थे कि पैसे नहीं देगा उसके बेटे को पुलिस केस में फंसा देंगे। भटगांव पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर मारपीट करने वाले एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित शुभम जायसवाल की रिपोर्ट पर SECL के ASI राजेश शुक्ला के साथ ही संजय टंडन, चंद्रशेखर राजवाड़े, सीताराम के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। भटगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...