✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Surguja Election :नाम निर्देशन की संवीक्षा पूर्ण, 44 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 1 नवंबर 2023दे देखा गया: 918 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Surguja Election: सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ बी. सी. सतीश, आईएएस श्री रूपवंत सिंह, एवं आईएएस श्री पी. कोटेश्वर राव की उपस्थिति में विध...

Surguja Election: सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 31 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ बी. सी. सतीश, आईएएस श्री रूपवंत सिंह, एवं आईएएस श्री पी. कोटेश्वर राव की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09- लुण्ड्रा, 10- अम्बिकापुर और 11- सीतापुर के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 03 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 44 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

विधानसभा लुण्ड्रा से 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य -

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-09 लुण्ड्रा से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। इसमें लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रबोध मिंज, हमर राज पार्टी से श्री अनुक प्रताप सिंह टेकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से श्री इसीदोर तिर्की, आम आदमी पार्टी से श्री अलेक्जेण्डर केरकेट्टा, बहुजन समाज पार्टी से श्री दिलीप सिंह गोंड, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से श्री बलबीर नागेश तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री अफसाना सिंह, श्री चक्रधारी सिंह, श्री लीलाधर पैंकरा, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्री लोभन राम पैंकरा नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। इण्डिया ग्रीन्स पार्टी से नामांकन जमा करने वाली प्रत्याशी अफसाना सिंह को संबद्ध राजनैतिक दल से फॉर्म ए व बी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए, में श्री राजीव लकड़ा, श्री बाल सिंह आंडिल्य तथा श्री प्रमोद मिंज शामिल हैं।

विधानसभा अम्बिकापुर से 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य -

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री टीएस सिंहदेव, भारतीय जनता पार्टी से श्री राजेश अग्रवाल, हमर राज पार्टी से श्री रामनन्दन पैंकरा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री बालसाय कोर्राम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री संतोष विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से श्री सुजान बिंद, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से श्री अब्दुल माजिद तथा निर्दलीय प्रत्याशी में श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री एस्तर खलखो, मीरा रवि, श्री क्रान्तिकुमार रावत, श्री राकेश कुमार साहू, श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री मुकेश गोस्वामी, श्री रामकुमार सिंह टेकाम के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए। गौरतलब है कि गण सुरक्षा पार्टी से नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशी एस्तर खलखो एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशी श्री रामकुमार सिंह टेकाम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध ना करा पाने पर निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन पत्रों में, विधिमान्य नहीं पाए गए, में श्री वसीम अकरम, श्री कृष्ण नन्दन सिंह, श्री सुनील कुमार पलसकर, श्री संदीप खलखो शामिल हैं।

विधानसभा सीतापुर से 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य -

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर से 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसकी आज संवीक्षा पश्चात 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री अमरजीत भगत, भारतीय जनता पार्टी से श्री रामकुमार टोप्पो, आम आदमी पार्टी से श्रीमती प्रियंका बंसोड़, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री निर्मल कुजूर, हमर राज पार्टी से श्री कमलनाथ सिंह तथा निर्दलीय से श्री रामकुमार किंडो, श्री अनिल मिंज, डॉ आजाद भगत, श्री संतोष कुमार खेस्स, श्रीमति बालमदीना निराला, श्री फ्रांसीस एक्का, श्री चक्रधर पैंकरा, श्री विपिन बिहारी पैंकरा, श्रीमती शांति देवी, श्री रामकुमार एक्का के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। नामांकन पत्रों में जो विधिमान्य नहीं पाए गए, में श्री राजाराम भगत, श्री सेतराम बड़ा, श्री मुन्नालाल टोप्पो, श्री रामाधार सिंह, श्री बसंत कुमार घीचा और श्री रामकुमार लकड़ा शामिल हैं।  
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Surguja Election :नाम निर्देशन की संवीक्षा पूर्ण, 44 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य | सरगुजा टाइम्स