✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Surguja News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शासन की 35 एकड़ बेशकीमती भूमि को कराया गया कब्जामुक्त

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 17 जुलाई 2024दे देखा गया: 300 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम रवि राही के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने 35 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इस भूमि पर मैनपाट के कुनिया निवासी...

Advertisement

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम रवि राही के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने 35 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इस भूमि पर मैनपाट के कुनिया निवासी संजय यादव, संतोष यादव, हीरालाल यादव, भोला यादव, होमी यादव, दुरबास यादव, बृजमोहन यादव, टानेश्वर यादव, लालमनी यादव, देवेंद्र यादव, रघुवर यादव ने विगत कई वर्षों से कब्जा कर रखा था।

शासकीय भूमि के इतने बडे भूभाग पर कब्जा बिना राजस्व विभाग के सहयोग के संभव नही था। राजस्व विभाग की मिलीभगत से ही अतिक्रमणकारियों ने करोड़ो रूपये की सरकारी जमीन पर कब्जा जमा लिया था। इस अवैध कब्जे की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने मकान समेत चारदीवारी का निर्माण भी करा लिया था। जिसे प्रशासनिक अमले ने जेसीबी मशीन के सहयोग से ढहाते हुए इस बेशकीमती जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान मौके पर प्रशासन की टीम समेत पुलिस बल भी मौजूद थी।

Advertisement

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...