✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Survey : पीवीटीजी बसाहटों में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुविधाओं के विस्तार हेतु घर-घर सर्वे जारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 21 दिसंबर 2023दे देखा गया: 870 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Survey : अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार करने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना की शुरूआत की गई है। जिसके संबंध में गत...

Advertisement
Survey : अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार करने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना की शुरूआत की गई है। जिसके संबंध में गत दिवस केंद्र शासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में त्वरित पालन करते हुए जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी पीवीटीजी बसाहटों में पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुविधाओं के विस्तार हेतु सर्वे जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक कार्ययोजना भी बनाई गई है। इस अभियान के तहत 9 केन्द्रीय मंत्रालयो के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा जिसमें पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़के, नल से जल/समुदाय आधारित पेयजल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से पोषण, बहु-उद्देशीय केन्द्रो का निर्माण, घरो का विद्युतीकरण ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से, वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास शामिल है। पीवीटीजी बसाहटों में उक्त मिशन का क्रियान्वयन तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को उपरोक्त 11 गतिविधियों में आवश्यकतानुसार पूर्णतः कवर किया जाना है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Survey : पीवीटीजी बसाहटों में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुविधाओं के विस्तार हेतु घर-घर सर्वे जारी | सरगुजा टाइम्स