Maruti Baleno Optional Car: कार किफायती हो या महंगी, इंडियन मार्केट में अब एक कार के टक्कर में कई ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं. इससे ग्राहकों को एक कार के बदले दूसरी कारें चुनने के कई विकल्प मिलते हैं. अब अगर आपको कोई कार फीचर्स, इंजन पॉवर या सेफ्टी के मामले में पसंद न आए तो आप उतनी ही कीमत में कई दूसरी कार खरीद सकते हैं.

मारुति बलेनो काफी समय से भारत की बेस्ट सेलिंग कार रही है
कई लोगों को ये बलेनो सेफ्टी या कई अन्य वजह से पसंद नहीं आती और वे इस कार का दूसरा विकल्प तलाशते हैं.
बलेनों के प्राइस में कई जादा सेफ़्ट्री के साथ कौन सी गाड़ी है ओ

मारुति बलेनो की कीमत 6.6 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 10 लाख रुपए तक जाती है. आज हम आपको इस प्राइस रेंज में मिलने वाली एक दूसरी कार के बारे में बताएंगे जिसे आप बलेनो के जगह पर खरीद सकते हैं. यह कार डिजाइन, स्पेस और माइलेज के मामले में बलेनो से बेहतर है और कीमत इतनी है कि ये बलेनो के ही बजट में आपको मिल जाएगी.

हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) है, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है. फ्रोंक्स मारुति बलेनो के डिजाइन पर आधारित क्रॉसओवर एसयूवी है जिसका साइज बलेनो की तुलना में बड़ा रखा गया है. इसके केबिन में बलेनो से ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट मिलता है. फ्रोंक्स एक किलो सीएनजी में 28.51 की माइलेज देती है. वहीं पेट्रोल में इसकी माइलेज 22.89kmpl है.






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।