✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Ambikapur News : बीए द्वितीय वर्ष में सिर्फ 35 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 3 अगस्त 2023दे देखा गया: 1166 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur TodayNews : कोरोना काल में 90 से 95 फीसद परीक्षार्थी हो रहे थे उत्तीर्ण, आफलाइन परीक्षा शुरू हुई तो निराशाजनक आ रहा परिणाम। सरगुजा टाइम्स :अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा विलंब से परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे है। विश्व...

Advertisement

Ambikapur TodayNews : कोरोना काल में 90 से 95 फीसद परीक्षार्थी हो रहे थे उत्तीर्ण, आफलाइन परीक्षा शुरू हुई तो निराशाजनक आ रहा परिणाम।

सरगुजा टाइम्स :अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा विलंब से परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे है। विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक आ रहे है।ताजा मामला बीए द्वितीय वर्ष का है।विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम में सिर्फ 35.47फीसद रहा। परीक्षा में शामिल 10 हजार 482 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 3718 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए।तीन हजार 28 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन पर जल्दबाजी में परिणाम घोषित करने के चक्कर में सभी विषयों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता के साथ विद्यार्थियों ने कुलसचिव से मुलाकात कर अवगत कराया कि मनेंद्रगढ़ के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के छात्रों का परीक्षा परिणाम अंसतोषजनक रहा है।

छात्रों के संगीत की दो विषयों की परीक्षा हुई जिसमें संगीत की एक विषय की उत्तर पुस्तिका बिना जांच किए परिणाम घोषित कर दिया गया। छात्रों के द्वारा विश्विद्यालय के वेबसाइट से परिणाम देखा गया जिसमें सभी छात्रों के परिणाम में विथहेल्ड आया है। छात्र इस तरह की लापरवाही से काफी नाखुश हैं। वहीं छात्रों का साफ दावा है कि उनके द्वारा परीक्षा में सही तरीके से सभी प्रश्न हल किए गए थे उसके बावजूद उन्हें कम अंक दिए गए। जिसमें अंग्रेजी एवं इतिहास की कॉपिया शामिल है।

बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम

कुल पंजीकृत - 11188

परीक्षा में शामिल -10482

उत्तीर्ण - 3718

अनुत्तीर्ण -3028

Advertisement

पूरक - 3645

रोके गए - 39

नकल प्रकरण - 52

उत्तीर्ण प्रतिशत - 35.47

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा घोषित अधिकांश कक्षाओं के परिणाम निराशाजनक आ रहे हैं। 50 से 60 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हो रहे हैं।कोरोना काल के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। कोरोना काल में घर बैठे विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर विद्यार्थियों को मिला था। किताब और गाइड खोलकर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। उस दौरान परीक्षा परिणाम 90 से 95 फीसद तक पहुंच गया था।अब स्थिति विपरीत हो गई है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News : बीए द्वितीय वर्ष में सिर्फ 35 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण पड़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स