✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

tsbaba : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार, उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने लखनपुर में हमर क्लिनिक तथा रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 5 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 577 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

tsbaba : अम्बिकापुर 5 अक्टूबर 2023/ उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने गुरूवार को जिला प्रवास के दौरान जिलेवासियों को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न कार्यक्र मों शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री श्री स...

tsbaba : अम्बिकापुर 5 अक्टूबर 2023/ उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने गुरूवार को जिला प्रवास के दौरान जिलेवासियों को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न कार्यक्र मों शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने लखनपुर में हमर क्लीनिक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में आज हमर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया है, यहां एक एमबीबीएस डॉक्टर के साथ 04 अन्य स्टाफ उपलब्ध होंगे। लोगों को जांच के साथ 44 प्रकार की दवाइयां तथा पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। बड़ी बीमारियों के लिए टेस्ट हेतु बड़े अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी, यहीं से सैंपल लेकर लैब में भेजा जाएगा और 24 घण्टे के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम रामपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी लोकार्पण किया। नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन हेतु उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अम्बिकापुर में बने नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय भवन का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर कहा कि लोगों को जीएसटी रिटर्न भरने बाहर जाना पड़ता था, अब यह सुविधा यही उपलब्ध हो जाएगी, जिससे समय की बचत होगी।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास-

उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 61.51 करोड़ रुपए की लागत के करजी एवं दरिमा समूह जल प्रदाय योजना, 16.25 करोड़ रुपए की लागत के खैरवार समूह जल प्रदाय योजना, 106.36 करोड़ रुपए की लागत के पोड़ीखुर्द एवं सलका समूह जल प्रदाय योजना और 54.94 करोड़ रुपए की लागत के देवीटीकरा समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत श्याम घुनघुट्टा परियोजना की दायीं तट एवं बायीं तट नहर तथा लाइजनिंग कार्य लागत 8.15 करोड़ रुपए, 6.08 किमी लम्बाई की खैरवार मुख्य मार्ग बांकी डेम (बांसा तक) लागत 6.67 करोड़ रुपए, 0.90 किमी लंबाई की पीएमजीएसवाई सड़क आत्मा सिंह के घर से टाटी डंड पंडरी पानी बांध तक ( वृहद पुल सहित) लागत 3.04 करोड़, 1.54 किमी लम्बाई की बिलासपुर एन एच मेन रोड में (फुटामुड़ा तालाब) में चिटकी पारा रोड लागत 2.87 करोड़ रुपए, 5.00 किमी की लम्बाई की सोहगा अटल चौक से घुनघुट्टा अमृत फिल्टर प्लांट से पी डब्ल्यू डी शेड जगदीशपुर, लागत 4.01 करोड़ रुपए की सड़क का शिलान्यास किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने ग्राम पंचायत लखनपुर के प्रस्तावित चयनित भूमि ग्राम टपरकेला में एवं अम्बिकापुर के ग्राम सरगंवा में नवीन 132/33 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इन दोनों विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना से लखनपुर, उदयपुर, अम्बिकापुर, लुण्ड्रा, दरिमा तथा बतौली विकासखण्ड के लगभग 1 लाख 20 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। टपरकेला उपकेंद्र की अनुमानित लागत 57 करोड़ रुपए एवं सरगवां उपकेन्द्र की अनुमानित लागत लगभग 60 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दो सब स्टेशन जो एक सपना सा था, आज शिलान्यास कर लिया गया है। जिसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को लो वोल्टेज की समस्या से छूटकारा मिलेगा, इस हेतु उन्होंने ने विभाग के अधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं विधायक लुण्ड्रा डॉ प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य श्री राकेश गुप्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...