✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास - सीईओ जिला पंचायत श्री कंवर

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 19 जून 2024दे देखा गया: 730 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 19 जून 2024/ 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के 119 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सभी अमृत सरोवर पर ग्रामीणों द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमृत सरोवरों पर योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी की भागीदा...

Advertisement

अम्बिकापुर 19 जून 2024/ 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के 119 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सभी अमृत सरोवर पर ग्रामीणों द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमृत सरोवरों पर योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी की भागीदारी होगी, योग एक प्रकार व्यायाम है जिसके नियमित अभ्यास से सभी शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं।

Advertisement

  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर ने बताया कि अमृत सरोवरों पर योग दिवस आयोजित किए जाने हेतु शासन से विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके पालन हेतु सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश जारी किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारी, ग्रामीणों और मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों के साथ अमृत सरोवरों पर योग के सामान्य आसन, प्राणायम एवं ध्यान आदि क्रियाओं का अभ्यास किया जाएगा। योग को अपनाने हेतु तथा उसके लाभ से शरीर को निरोगी बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। योग का मूल उद्देश्य आमजनों को योग अपने जीवन में अपनाने एवं स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित करना हैं जिससे सभी मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहें।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास - सीईओ जिला पंचायत श्री कंवर | सरगुजा टाइम्स