✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन फार्म भरने पीजी कॉलेज में संचालित सुविधा केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 7 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 501 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 06 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर मंगलवार को पीजी कॉलेज में वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने के लिए संचालित सुविधा केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अब तक हुए आवेदन संख्या के सम्बंध में पूछ...

Advertisement
अंबिकापुर 06 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर मंगलवार को पीजी कॉलेज में वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने के लिए संचालित सुविधा केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अब तक हुए आवेदन संख्या के सम्बंध में पूछा। उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी को आवेदकों हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए तकनीकी उपकरणों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री भोस्कर ने इस दौरान आवेदन करने आए युवाओं से चर्चा की तथा प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि अब 11 फरवरी 2024 तक नियत की गई है। ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने हेतु जिले के समस्त महाविद्यालयों, शासकिय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर, शासकिय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर, समस्त पोस्टमैट्रिक छात्रावास, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में मंगलवार से सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। यह सुविधा केन्द्र 11 फरवरी तक प्रति दिन संचालित रहेंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन फार्म भरने पीजी कॉलेज में संचालित सुविधा केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर | सरगुजा टाइम्स