✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि में वृद्धि

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 19 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 600 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 19 फरवरी 2024/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सरगुजा जिले में संचालित एवं राज्य के बाहर अध्ययनरत जिले के निवासी जो शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय,विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, एवं पॉ...

Advertisement
अंबिकापुर 19 फरवरी 2024/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सरगुजा जिले में संचालित एवं राज्य के बाहर अध्ययनरत जिले के निवासी जो शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय,विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत हैं। जिनका संस्थानों में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है,ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण हेतु http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृति हेतु सरगुजा जिले में अध्ययनरत् विद्यार्थी द्वार नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी से 14 मार्च 2024 तथा सरगुजा जिले के बाहर अध्ययनरत् विद्यार्थी द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से 26 मार्च 2024 तक किया जा सकता है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 19 फरवरी से 28 मार्च 2024 एवं सेक्शन ऑडर लॉक करने 19 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक निर्धारित है। डिस्बर्स की तिथि 31 मार्च निर्धारित है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि में वृद्धि | सरगुजा टाइम्स