✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सूरजपुर

अपने ही जमीं पर नहीं होने दिया जा रहा मरम्मत,,,एसडीएम की भूमिका संदेहास्पद,,

द्वारा: SURESH GAIN•प्रकाशित: 24 जुलाई 2023•दे देखा गया: 1021 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सैय्यद मोहम्मद सैफ की रिपोर्ट सूरजपुर - वर्षों से चल रहे करबला और पंच मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, वजह जब भी एक पक्ष अपने करबला परिसर की साफ सफाई या कुछ और मरम्मत करवाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है कुछ विवाद करने वाले व्यक्ति आगे आकर विवा...

सैय्यद मोहम्मद सैफ की रिपोर्ट
सूरजपुर - वर्षों से चल रहे करबला और पंच मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, वजह जब भी एक पक्ष अपने करबला परिसर की साफ सफाई या कुछ और मरम्मत करवाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है कुछ विवाद करने वाले व्यक्ति आगे आकर विवाद करने लगते हैं जिससे वह समुदाय ढंग से अपने अकीदत का त्योहार मोहर्रम को नहीं मना पाते हैं, विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर मामला सूरजपुर एसडीएम के पास जाता है, और सूरजपुर एसडीएम ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि ये आपसी मामला है आप लोग आपस में बैठ कर चर्चा कर लो, जिससे एक पक्ष खासा नाराज है , ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पुर्व भी कब्रिस्तान निर्माण के लिए भी नगरपालिका परिषद सूरजपुर से कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए शासन से मद आया हुआ था जो नगरपालिका परिषद सूरजपुर के अथक प्रयास से वह राशि उपलब्ध हुई थी, किंतु जब निर्माण होने लगा तो फिर वही युवक आकर विवाद करने लगे और काम को एसडीएम सूरजपुर ने बंद करवा दिया, जिससे मुस्लिम समाज अपना फरियाद लेकर कहां जाएं ये समझ में नहीं आ रहा है अगर समय रहते कब्रिस्तान और करबला का मामला नहीं सुलझा तो आने वाले दिनों में अत्यधिक विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

वहीं इन सारे मामले में सूरजपुर एसडीएम रवि सिंह ने कहा कि विवाद बढ़ने पर मैंने दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया और कहा कि आप लोग आपस में निर्णय कर के कोई हल निकाल लो।

मामले की जानकारी से अवगत कराने के लिए हमने जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल से सपंर्क साधने की कोशिश की तो पता चला कि वो आउट आफ कवरेज है , जिससे उन का पक्ष ज्ञात नहीं हो सका है।

तो वहीं दुसरे पक्ष से राजेश महलवाला ने कहा कि कहीं पर कुछ विवाद की स्थिति नहीं है ,आप वहां रेलिंग मत लगाइए उसको खुला छोड़ दीजिए जिससे तालाब में आने जाने का रास्ता बना रहे, और एक बार फिर समाज के प्रमुख लोग बैठकर आपस में चर्चा करके कोई अच्छा हल निकालते हैं, जिससे हिंदू मुस्लिम एकता का मिशाल बने।

मामले को सुलझाने कोई पार्टी नहीं आता सामने,,,

मुसलमान समुदाय के इस मामले कोई भी दल या पार्टी हस्तक्षेप करने नहीं आती जिससे यह मामला दिनों दिन तुल पकड़ता नजर आ रहा है, कुछ दिनों बाद मोहर्रम का पर्व आ रहा है जिससे फिर विवाद की स्थिति निर्मित होगी, मुस्लिम समाज केवल मतदाता बनकर रह गया है इनकी बातों को सुनने को या हल निकालने लिए कोई भी पार्टी या दल आगे नहीं आती, शाय़द उन्हें भी इंतजार है किसी गंभीर घटना का।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अपने ही जमीं पर नहीं होने दिया जा रहा मरम्मत,,,एसडीएम की भूमिका संदेहास्पद,, | सरगुजा टाइम्स