✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 - 02 अगस्त को संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभागों को सौंपे गए दायित्व’

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 जुलाई 2024दे देखा गया: 138 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2024/  अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन  @ 2047 के तहत शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त 2024 को संभाग स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर अम्बिकापुर ऑडिटोरियम में प्रातः 10ः30 बजेकार्यक्रम की शुरुआत...

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2024/  अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन  @ 2047 के तहत शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त 2024 को संभाग स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर अम्बिकापुर ऑडिटोरियम में प्रातः 10ः30 बजेकार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में संभाग के प्रत्येक जिले से 80-80 प्रतिभागी शामिल होंगे। ये प्रतिभागी युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्धजन श्रेणी में चयनित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने विभागों को सौंपे दायित्व

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर द्वारा विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नूतन कंवर को नोडल अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम अम्बिकापुर श्री प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त गया है।
पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल, एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह कार्यक्रम स्थल एवं ओडिटोरियम साफ-सफाई की उचित व्यवस्था, चलित शौचालय की व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर निगम अम्बिकापुर, आमंत्रण पत्र एवं प्रवेश परिचय पत्र तैयार कराना एवं सम्मान वितरण हेतु एडीएम श्री अमृतलाल ध्रुव, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर श्री अशोक कुमार निरंजन एवं तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश्वर सिंह बाज, सम्मानीय सदस्यों एवं व्ही.आई.पी. को दूरभाष पर सूचना देने एवं मंच में व्ही.आई.पी. बैठक हेतु प्रभारी अधिकारी एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, कार्यक्रम स्थल में टेंट/कारपेट की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री व्ही.एस. बेदिया, कार्यक्रम स्थल में फ्लैक्स, बैनर एवं सजावट ईई डबल्यूआरडी, समन्वय हेतु जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्री गिरीश कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन एवं कलाकारों की आवशयक व्यवस्था, कार्यक्रम हेतु मेधावी छात्रों का चयन एवं डाईस एवं कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन हेतु लेख तैयार करना, उद्घोषकों की व्यवस्था एवं पूजन सामग्री, एलईडी प्रोजेक्टर की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा, डी.एम.सी श्री रविशंकर तिवारी, एवं ईडीएम श्री वैभव सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल और भोजन की व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यक्रम स्थल पर नाश्ते की व्यवस्था जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी केन्द्रीय बैंक सरगुजा श्री एस.पी.सिंह, को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह फूल एवं बूके उपलब्ध कराने सहित समुचित व्यवस्था, उप संचालक उद्यान श्री अजय सिंह कुशवाहा, कार्यक्रम स्थल में साउंड सिस्टम मंच एवं लाईट, माईक व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी श्री आर.आर. दर्रो, आपातकालीन जनरेटर की व्यवस्था हेतु अभियंता सीएसपीडीसीएल श्री एस.पी.कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में शामिल होने युवा हितग्राहियों का चिन्हांकन, आगमन एवं बैठक व्यवस्था हेतु अपर संचालक संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय एवं प्राचार्य पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर डॉ. रिजवान उल्ला, उप संचालक खेल एवं युवा विभाग श्री रामकुमार सिंह, समन्वय हेतु जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्री गिरीश कुमार गुप्ता, और तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश्वर सिंह बाज, कृषक-हितग्राहियों का चिन्हांकन, आगमन एवं बैठक व्यवस्था हेतु उपसंचालक कृषि श्री पीताम्बर दीवान, उप संचालक उद्यान श्री अजय सिंह कुशवाहा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए डॉ तनवीर अहमद एवं तहसीलदार अम्बिकापुर, उमेश्वर सिंह बाज, महिला प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री जे.आर.प्रधान, डीपीएम एनआरएलएम श्री नीरज नामदेव एवं डीपीएम एनयूएलएम श्री सौरभ राय एवं नायब तहसीलदार दरिमा श्रीमती अंकिता पटेल, प्रबुद्वजन प्रतिभागियों का चिन्हांकन, आगमन एवं बैठक व्यवस्था हेतु उप संचालक समाज कल्याण श्री डी.के.राय एवं तहसीलदार अम्बिकापुर, को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम के दौरान चलित शौचालय की व्यवस्था हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर श्री आर.एस.सेगर, माननीय अतिथियों के लिए स्मृति चिन्ह की व्यवस्था हेतु जिला खनिज अधिकारी श्रीमती त्रिवेणी देवांगन, कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाइयों के साथ चिकित्सा दल मय एंबुलेंस नियुक्त कराने एवं उपचार की व्यवस्था हेतु सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु सहायक संचालक जनसंपर्क सुश्री संगीता लकड़ा को दायित्व सौंपा गया है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...