✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

अवैध धान भण्डारण में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमार कार्यवाही, अलग-अलग स्थानों से लगभग 1940 बोरी धान किया गया जब्त

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 24 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1058 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2023/ अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में कोचियों-बिचौलियों पर लगातार नजर रखकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी छापेमार कार्यव...

Advertisement
अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2023/ अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में कोचियों-बिचौलियों पर लगातार नजर रखकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी छापेमार कार्यवाही की, जिसमें अलग-अलग स्थानों से 1940 बोरी धान जब्त किया गया। टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल विकासखण्ड अम्बिकापुर के महामाया ट्रेडिंग से 310 बोरी अवैध धान, जेके ट्रेडिंग से 400 बोरी अवैध धान , आदर्श ट्रेडिंग से 300  बोरी अवैध धान एवं कृष्णा ट्रेडिंग से 800 बोरी अवैध धान जब्त कर लिया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड सीतापुर के ग्राम भवराडांड के अमित किराना दुकान से कुल 25 बोरी अवैध धान, ग्राम सहनपुर के राधा जनरल स्टोर से 35 बोरी अवैध धान, ग्राम मुरता के गुप्ता जनरल स्टोर से कुल 20 बोरी अवैध धान तथा ग्राम आमाटोली के गुप्ता स्टोर से कुल 50 बोरी अवैध धान जब्त कर लिया गया। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दुकान संचालकों से धान के सम्बंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर  किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर धान जब्त कर लिया गया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अवैध धान भण्डारण में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमार कार्यवाही, अलग-अलग स्थानों से लगभग 1940 बोरी धान किया गया जब्त | सरगुजा टाइम्स