✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

आकर्षक थीम पर सजे मतदान केंद्र, अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने की गई विशेष साज-सज्जा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 6 मई 2024दे देखा गया: 355 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने आदर्श मतदान केन्द्रों को विशेष थीम आधारित मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिले में कुल 15 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान के...

अम्बिकापुर 06 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने आदर्श मतदान केन्द्रों को विशेष थीम आधारित मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिले में कुल 15 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्रों के रूप में चयनित किया गया है, जिनकी सजावट निर्धारित थीम के आधार पर की गई है। उदयपुर का मतदान केंद्र 224 मोहनपुर-2 में सजावट की थीम सीताबेंगरा रखी गई, मतदान केंद्र का प्रवेश द्वार गुफा की तरह निर्मित किया गया है, वहीं पूरे केंद्र में थीम के आधार पर सज्जा की गई है। वहीं पीवीटीजी मतदान केन्द्रों में विवाह मड़वा बनाया गया है, जिसमें फूल पत्तों, कलश, रंगबिरंगे तोरण, पर्रा-सुपा से सजावट के साथ चावल के आटे से चउंक पुराया गया है । इसी तरह अन्य केंद्रों में भी निर्धारित थीम पर सजावट कर मतदाताओं को प्रेरित करने आकर्षक सजावट की गई है। आदर्श मतदान केंद्रों सहित अन्य मतदान केन्द्रों में सेल्फी पॉइंट, रंगोली, दीवार लेखन, द्वार सज्जा, गुब्बारे एवं फूल-पत्तों से सजावट की गई है। मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने एवं सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए अन्य केन्द्रों में  शीतल पेयजल हेतु प्याऊ घर, छायादार शेड, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गई है। ये हैं आदर्श मतदान केंद्र - जिले में 15 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्रों के रूप  में चयनित किया गया है। इनमें विधानसभा लुण्ड्रा में मतदान केंन्द्र 12-रूखपुर (घंघरी), 143- बटवाही-ख , 158-गंझाडाड़, 236- लोसंगी,  विधानसभा अम्बिकापुर में मतदान केंन्द्र 08- गुमगराखुर्द, 156-भिटटीकलां-1,157- भिटटीकला-2 , 224-मोहनपुर-2, 281- मरेया, और विधानसभा क्षेत्र सीतापुर मे मतदान केंन्द्र, 62-बिलासपुर-2 , 77-मुरताडाड़, 109-कुनिया-2, 134- नर्मदापुर-2, 164- उलकिया-1, और 181- पेटला-1 है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
आकर्षक थीम पर सजे मतदान केंद्र, अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने की गई विशेष साज-सज्जा | सरगुजा टाइम्स