✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दलों के गठन हेतु डेटा बेस तैयार करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 30 जनवरी 2024दे देखा गया: 784 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 30 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सर्व विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दलों के गठन हेतु डेटा बेस तैयार करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये है। जिसमें बताया गया है कि विगत विधानसभा सामान्य निर्...

Advertisement
अंबिकापुर 30 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सर्व विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दलों के गठन हेतु डेटा बेस तैयार करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये है। जिसमें बताया गया है कि विगत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 में कर्मचारियों के तैयार डेटाबेस को समस्त विभागों से जानकारी प्राप्त कर अद्यतन किया जाना है। समस्त विभागों से स्थानांतरित एवं नई नियुक्तियों की जानकारी एकत्रित कर नया डेटाबेस तैयार किया जाना है। इस हेतु पीपीएस वर्जन 3.7 में सुधार(अपडेशन) पूर्ण करना है। इस वर्जन में केवल नए नियुक्त एवं स्थानांतरण पश्चात जिले में आए कर्मचारियों की एन्ट्री की जानी है एवं जिले से स्थानांतरित कर्मचारियों की एन्ट्री हटायी जानी है, अन्य प्रविष्टियां पूर्वानुसार सुरक्षित रहेगी। जारी दिशा-निर्देशानुसार नया डेटाबेस 15 फरवरी 2024 तक पूर्ण कर लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 प्रविष्टियों में जेण्डर,पदनाम,पदश्रेणी, संबंधितों के बैंक खाता विवरण में भी त्रुटियां पाई थी, अतएव समस्त प्रविष्टियों का पुनः परीक्षण कर उसे सुधार करने की भी आवश्यकता है। पत्र में सर्वसम्बन्धितो को अपने अधिनस्थ समस्त कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रविष्टि कर अद्यतन करने एवं आवश्यक सुधार करना सुनिश्चित करने कहा गया है। आवश्यक कार्यवाही करते हुए पूर्णता प्रमाण पत्र 14 फरवरी तक कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा के पंचायत एवं निर्वाचन शाखा में प्रस्तुत किया जाना है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दलों के गठन हेतु डेटा बेस तैयार करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी | सरगुजा टाइम्स