✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

आवेदकों के चयन हेतु 01 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर, 02 अगस्त को जनपद सभाकक्ष लखनपुर और 03 अगस्त को मैनपाट में काउंसलिंग आयोजित

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 26 जुलाई 2024दे देखा गया: 879 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 26 जुलाई 2024/ केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एस.ई.सी.एल.(एस.ई.सी.एल.) बिलासपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 300 जरूरतमंद युवाओं को प्रश...

Advertisement

अम्बिकापुर 26 जुलाई 2024/ केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एस.ई.सी.एल.(एस.ई.सी.एल.) बिलासपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 300 जरूरतमंद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि आवेदकों के चयन हेतु 01 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर, 02 अगस्त को जनपद सभाकक्ष लखनपुर और 03 अगस्त को जनपद सभाकक्ष मैनपाट में काउंसिलिंग हेतु शिविर आयोजित की गई है। जिसमें 06 कोर्स मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक एक्सट्रूजन, मशीन ऑपरेटर- ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-टूल रूम, मशीन ऑपरेटर और प्रोग्रामर - सी.एन.सी. मिलिंग, के 06 माह के कोर्स में प्रशिक्षण हेतु जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 28 वर्ष होना चाहिये (अ.जा./अ.जा. अ.ज.जा. हेतु 05 वर्ष तथा अ.पि.व. हेतु 03 वर्ष की छूट)। इच्छुक उम्मीदवार 10वीं की अंक सूची, आधार कार्ड की प्रति, छायाप्रति एवं 02 रंगीन फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...