✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

एकलव्य बालक आवासीय विद्यालय के शिक्षकों की कलेक्टर श्री भोसकर ने ली बैठक, अच्छी शिक्षा प्रदान करने किया प्रेरित

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 22 जुलाई 2024दे देखा गया: 774 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 22 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर सोमवार को मैनपाट के एकलव्य बालक आवासीय विद्यालय निरीक्षण पर पहुंचे और शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दिए जाने के संबंध में निर्देशित करते हुए  कहा कि स...

Advertisement

अम्बिकापुर 22 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर सोमवार को मैनपाट के एकलव्य बालक आवासीय विद्यालय निरीक्षण पर पहुंचे और शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दिए जाने के संबंध में निर्देशित करते हुए  कहा कि सरगुजा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है। शासन द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय का उद्देश्य है कि इन क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और बेहतर भविष्य निर्माण का अवसर मिले।  शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है और इन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन सब में आप सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना रहे, कोई समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। बच्चों को मूलभूत सुविधाएं जैसे स्कूल ड्रेस, किताबें, भोजन आदि समय पर मिले, इसका ध्यान रखें। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर बच्चों से भी मिले तथा  विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...