✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी दल, एसएसटी दल, एवं व्यय निगरानी दल को निर्वाचन कार्य के दौरान निगरानी और समय पर कार्यवाही पर दिया गया प्रशिक्षण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 3 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1110 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रथम पाली में प्रातः 10ः00 बजे से एफएसटी, वीएसटी, व...

Advertisement
अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रथम पाली में प्रातः 10ः00 बजे से एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी दल, व्यय निगरानी दल  एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 2ः00 बजे से एसएसटी टीम का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि गंभीरता के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी विषयों को समझें। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार नायक तथा प्रशिक्षण प्रदाता सहा. प्राध्यापक डॉ. एस.एन. पाण्डेय,डॉ. अखिलेश  द्विवेदी, डॉ. पीयूष पाण्डेय, वित्त अधिकारी  श्री अनिल सिन्हा उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में व्यय सीमा, व्यय से संबंधित जानकारी, सी-विजिल एप की जानकारी सहित इसकी समय-सीमा आदि के बारे में जानकारी दी गई। निर्वाचन संबंधित सामान्य निर्देशों कर्तव्यों के साथ-साथ एफएसटी एवं एसएसटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।इस दौरान निर्वाचन व्यय के प्रकार, निर्वाचन व्यय नियंत्रण की आवश्यकता, इससे सम्बन्धी वैधानिक प्रावधान सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बताया गया कि उड़नदस्ता दल मतदान समाप्त होने तक बना रहेगा, और आदर्श संहिता के उल्लंघनों और शिकायतों के सभी मामलों पर कार्यवाही करेगा। अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों द्वारा उपगत या अधिकृत निर्वाचन संबंधी सभी शिकायतों पर कार्रवाई करेगा। निर्वाचन की घोषणा किए जाने के उपरांत राजनैतिक दलो द्वारा की जाने वाली प्रमुख रैलियों, सार्वजनिक बैठकों या अन्य व्ययों की वीडियो निगरानी दल की सहायता से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उड़नदस्ता दल निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवैध नगदी का आदान-प्रदान, शराब का वितरण, अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएं शस्त्र इत्यादि जो मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रयोग में लाई जा रही हो, इसकी जांच करेंगे, साथ ही जप्ती की कार्यवाही की पंचनामा व वीडियोग्राफी करेंगे तथा अपनी दैनिक रिपोर्ट एसपी को भेजगी, जिसकी प्रति आरओ, डीईओ, जीओ, एईओ को दी जायेगी। इसी प्रकार स्थैतिक निगरानी दल व्यय संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र पर चेक पोस्ट स्थापित करेगा और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, प्रलोभन की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद के लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रखेगा। जांच किए जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। जांच की जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियो बनाया जाएगा या सीडी में रिकॉर्ड किया जाएगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी दल, एसएसटी दल, एवं व्यय निगरानी दल को निर्वाचन कार्य के दौरान निगरानी और समय पर कार्यवाही पर दिया गया प्रशिक्षण | सरगुजा टाइम्स