✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

कंगना रनौत को CISF की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 6 जून 2024दे देखा गया: 901 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 06 जून 2024/Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थी इसीलि...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स 06 जून 2024/Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थी इसीलिए उसने बीजेपी सांसद को थप्पड़ मारा दिया। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं। बता दें कि अभी कमांडेंट के कमरे में ही कुलविंदर कौर को बिठाया हुआ है।

बीजेपी सांसद को क्यों मारा थप्पड़?

घटना दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई थी। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने इस हरकत को अंजाम दिया। दावा है कि सीआईएसएफ गार्ड कंगना रनौत के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी। कंगना के साथ चल रहे मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इसके बाद कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई। वो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं।

Advertisement

संसद जाने से पहले इंस्टा पर शेयर की थी फोटो

मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत आज दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट से थप्पड़ मारने की खबर आई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो संसद जा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
कंगना रनौत को CISF की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा | सरगुजा टाइम्स