✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

कलेक्टर ने कंपोजिट बिल्डिंग में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 जनवरी 2024दे देखा गया: 936 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 जनवरी 2024/  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मतदाताओं के बीच मतदान के डिजिटल सिस्टम के बारे में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू किया है। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर ए...

Advertisement
अम्बिकापुर 06 जनवरी 2024/  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मतदाताओं के बीच मतदान के डिजिटल सिस्टम के बारे में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू किया है। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर संदीपन ने शनिवार को कंपोजिट बिल्डिंग में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ने ईवीएम मशीन में मॉक पोल भी किया। वहीं अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर ने भी ईवीएम मशीन में मॉक पोल किया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संत हरकेवल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली का कलेक्टर ने अवलोकन कर प्रशंसा की। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचने वाले आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग में बने ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र से ईवीएम, वीवीपैट और मतदान संबंधी जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार,जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, अम्बिकापुर एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
कलेक्टर ने कंपोजिट बिल्डिंग में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ | सरगुजा टाइम्स