✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 जनवरी 2024दे देखा गया: 967 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य विभाग प्रशासन की रीढ़ के समान है। शासकीय योजनाओं और राजस्व कार्यों को धरातल...

Advertisement
अम्बिकापुर 06 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य विभाग प्रशासन की रीढ़ के समान है। शासकीय योजनाओं और राजस्व कार्यों को धरातल पर सफल बनाना हमारा कर्तव्य है। जनता के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है। प्रशासनिक टीम आपसी समन्वय और बेहतर संवाद के साथ काम करें जिससे किसी तरह की भ्रम की स्थिति ना बने। अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से पूर्व में ही बचा जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण का एक सिस्टम तैयार करना होगा जिससे लोगों को समय पर उनकी समस्याओं का निराकरण मिल सके। लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में प्रशासन का सख्त रवैया होगा। इसे सभी अधिकारी अपने ध्यान में रखें। कलेक्टर ने समस्त सीईओ जनपद को संबोधित करते हुए कहा कि जनपदों में अपने आवेदन लेकर आने वाले लोगों की मदद और उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं टेकचंद अग्रवाल सहित समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक | सरगुजा टाइम्स