✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 24 जनवरी 2024दे देखा गया: 597 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर 24 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर...

सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर 24 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री भोस्कर ने बैठक में कहा कि हमारा मुख्य फोकस जिले में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करना है। आदिम जाति बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा जिले में यह चुनौतीपूर्ण कार्य है। बेहतर कार्ययोजना एवं शासकीय योजनाओं के अच्छे क्रियान्वयन से सफलता मिल सकती है और जिले में बेहतर प्रगति दर्ज की जा सकती है। इसमें स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नए वैवाहिक दम्पतियों की सूची बनाकर फैमिली प्लानिंग के सम्बंध में काउंसलिंग के बाद एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित कर पोषण आहार उपलब्ध कराने के साथ, गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, आवश्यक दवाइयों, टीकाकरण आदि सुनिश्चित करें। हमें मुख्य रूप से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा, इसमें मितानिन की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से पंचायत स्तर पर प्रारम्भ से ही गर्भवती महिला की जानकारी एकत्र कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान कर जागरूक करें एवं लगातार मॉनिटरिंग करें। इसके बाद शिशु के जन्म के समय रखी जाने वाली सावधानियां, देखभाल, नियमित टीकाकरण, पोषण आहार आदि से शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी आ सकती है। उन्होंने टीकाकरण के सम्बंध में जानकारी लेते हुए कहा कि, कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना रहे। आप सब इस हेतु सजग हो जाएं, कार्ययोजना तैयार कर अभी से काम मे लगें।जब तक योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर नहीं होगा, स्थिती में सुधार होना नामुमकिन है, इसलिए अपना कार्य निष्ठा से करें। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हमारी प्राथमिकता
बैठक में कलेक्टर श्री भोस्कर ने कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हमारी प्राथमिकता है। बैठक में वर्तमान में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण मानकों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली गई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम आपस में समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के संचालन में प्रगति लाने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 15 दिन में विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, सीएमएचओ डॉ आर एन गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ जे के रेलवानी, डीपीएम श्री पुष्पेंद्र, सभी बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, मेडिकल ऑफिसर, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, मितानीन उपस्थित थे। इसके साथ ही यूनिसेफ, जपाईगो, संगवारी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक | सरगुजा टाइम्स