अम्बिकापुर 30 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में गुरुवार को आदिवासी विकास विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्माणाधीन विद्यालय, छात्रावास एवं आश्रम भवनों की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में निर्माणाधीन प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर, बालक आश्रम बांसाझाल, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास केदमा, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास लक्ष्मणगढ़, और सखौली, पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय घंघरी, सहित विभिन्न विभागीय निर्माण और मरम्मत कार्यों की जानकारी कलेक्टर ने ली। बैठक में सहायक आयुक्त श्री डीपी नागेश ने बताया कि एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय, जो वर्तमान में घंघरी में संचालित है, इसे जून माह में ही विद्यालय हेतु शिवपुर बतौली विकासखंड में निर्मित नवीन भवन में शिफ्ट कर दिया जायेगा। जहां बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

कलेक्टर श्री भोसकर ने बैठक में कहा कि सरगुजा आदिवासी बहुल जिला है जहां आदिवासी बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने का मौका मिलता है। इस मौके को जरूर उनकी भलाई के लिए काम लाएं।
कलेक्टर श्री भोसकर ने बैठक में प्रयास एवं एकलव्य विद्यालयों में छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणामों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि कन्या आश्रम एवं छात्रावासों में बिना अनुमति के किसी पुरुष स्टाफ या अधिकारी द्वारा प्रवेश नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी अथवा कर्मचारी की मौजूदगी सुनिश्चित करनी होगी।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।