✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

किसानों के खिले चेहरे, जिले के 50 हजार से अधिक किसानों के खाते में आई 291 करोड़ रूपए से अधिक की राशि

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 मार्च 2024दे देखा गया: 508 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी छत्तीसगढ़ राज्य में पूरी हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तर...

अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी छत्तीसगढ़ राज्य में पूरी हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों के खातों में किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है और इसी कड़ी में समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण कृषक उन्नति योजना के तहत किया गया।
इस क्रम में अम्बिकापुर के कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह, पार्षद श्री आलोक दुबे, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित हितग्राही कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु जिले के कुल 50518 किसानों से 317987 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत सरगुजा जिले में 50518 कृषकों को धान के समर्थन मूल्य में अंतर की राशि 291.59 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर प्रतिकात्मक रूप से हितग्राही किसानों को उनके खाते में आने वाली राशि के चेक वितरण किए गए। साथ ही महिला हितग्राहियों को राशनकार्ड का भी वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर जिले के समस्त कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी आज पूरी होने जा रही है। जब से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, आमजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। धान बोनस की राशि का वितरण, आवास की स्वीकृति एवं राशि जारी, और अब महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुरूआत हुई है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य के 24.72 लाख किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई जिसके एवज में किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को धान के मूल्य में अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।
किसान मोहर साय के फोन पर आया खुशियों का नोटिफिकेशन
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा समर्थन मूल्य की अंतर राशि के अंतरण के कुछ समय बाद ही किसानों के फोन पर मैसेज की घंटी बजने लगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल ग्राम कोटेया के किसान मोहर साय ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए तुरंत अपने फोन पर आए राशि के मैसेज को दिखाया। उनके खाते में लगभग 29 हजार रुपए आए हैं। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 32 क्विंटल धान विक्रय किया था।
कृषक उन्नति योजना का उद्देश्य-
इस योजना का उद्देश्य फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने एवं फसल के कास्त लागत में कमी लाकर कृषकों के आय में वृद्धि तथा उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार करना है। साथ ही कृषकों को उन्नत बीज, उर्वरक,  कीटनाशक, मानव श्रम, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीक में निवेश को प्रोत्साहित करना और कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना प्रारंभ की गई है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...