✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

केंद्रीय मंत्रालय से सरगुजा जिला नोडल सुश्री ईला राय ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 28 दिसंबर 2023दे देखा गया: 1061 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2023/ विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार करने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा सरगुजा नोडल अधिकारी के रूप में सुश्री ईला...

Advertisement
अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2023/ विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार करने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा सरगुजा नोडल अधिकारी के रूप में सुश्री ईला राय को जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को वे अम्बिकापुर पहुंची, उन्होंने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जिले में चिन्हांकित सभी पीवीटीजी समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर सर्वे कराने तथा शिविर के माध्यम से कैंप लगाकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने तथा सर्वे का प्रारूप बनाने के निर्देश दिये। बैठक में सभी विभागो के अधिकारियों ने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु बनाई गई कार्ययोजना तथा अब तक की कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्वे कार्य किया जाए, कैम्प के माध्यम से लोगों को योजनाओं से जोड़ें जाने का कार्य किया जाएगा। कैम्प की सूचना पूर्व में ही ग्रामीणो तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र शासन की प्राथमिकता में शामिल है, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी आवश्यकताएं पूरी करना इसका प्रमुख उद्देश्य हैं। इसलिए गम्भीरता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील नायक तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
केंद्रीय मंत्रालय से सरगुजा जिला नोडल सुश्री ईला राय ने अधिकारियों के साथ की चर्चा | सरगुजा टाइम्स