✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

क्षितिज अपार संभावना अंतर्गत माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांग छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय योजना

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 4 जनवरी 2024दे देखा गया: 1236 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 04 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागिदारी) अधिनियम 1995 के तहत 18 वर्ष तक की आयु से निःशक्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किए जाने का प्राव...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 04 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागिदारी) अधिनियम 1995 के तहत 18 वर्ष तक की आयु से निःशक्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सामान्यतः आर्थिक अभाव एवं निःशक्तता के कारण मेधावी निःशक्त बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं, जिन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त विद्यार्थियां एवं तकनीकी एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित निःशक्त छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाना है। इस सूची में जिले से शामिल शा. राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर से एम.ए. इतिहास तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी जय सिंह को 356 अंक प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय इंजिनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर से बी.टेक (सी.एस.ई.) तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अंकुर पटेल को 766 अंक प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय इंजिनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर से बी.टेक (सी.एस.ई.) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी भानु कुमार को 257 अंक प्राप्त हुए, शा.उ.मा. विद्यालय तुरना से 12वीं की छात्रा कु. सलोनी राजवाड़े को 396 अंक प्राप्त हुए, शा.उ.मा.विद्यालय पेटला से 12वीं के छात्र हुमन्त सिंह पैकरा को 289 अंक प्राप्त हुए, शा.उ.मा.विद्यालय प्रतापगढ़ से 10वीं की छात्रा संगीता को 443 अंक प्राप्त हुए। इसी तरह शा.उ.मा.विद्यालय कुन्नी से 10वीं के छात्र इशपाल तिग्गा को 395 अंक प्राप्त हुए हैं। चयन समिति द्वारा चयनित स्नातक, चिकित्सा, 12वीं, 10वीं के दिव्यांग छात्र छात्रों की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। इस संबंध में दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन तिथि से 07 दिवस का समय निर्धारित है। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
क्षितिज अपार संभावना अंतर्गत माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांग छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय योजना | सरगुजा टाइम्स