✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

खरीफ विपणन वर्ष धान/मक्का उपार्जन के लिए नवीन किसान पंजीयन व रकबा संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 2 सितंबर 2024दे देखा गया: 1292 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

समृद्ध मंडल सरगुजा टाईम बलरामपुर न्यूज बलरामपुर 02 सितंबर 2024 जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष धान/मक्का उपार्जन के लिए नवीन किसान पंजीयन व रकबा संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने...

Advertisement

समृद्ध मंडल सरगुजा टाईम बलरामपुर न्यूज

बलरामपुर 02 सितंबर 2024

Advertisement

जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष धान/मक्का उपार्जन के लिए नवीन किसान पंजीयन व रकबा संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया है कि कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल से समिति मॉड्यूल से नए किसानों का पंजीयन किया जायेगा, जो किसान खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान बेचने हेतु पंजीयन कराये थे उन्हें पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। कृषक पंजीयन कराने हेतु आवेदन प्रपत्र-1 के साथ आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार नम्बर, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ जमा कर पावती प्राप्त करेंगे। एकीकृत किसान पंजीयन पोर्टल पर किसान पंजीयन अवधि के दौरान किसान का या उसके एक नॉमिनी का आधार नम्बर लिया जाएगा। किसानों से धान खरीदी करने के लिए संभावित अपवाद के निराकरण हेतु बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए विश्वसनीय व्यक्ति प्रत्येक खरीदी केन्द्र हेतु रखा जाएगा। किसान यदि गत वर्ष पंजीकृत नॉमिनी में परिवर्तन कराना चाहता है तो समिति स्तर पर संशोधन की कार्यवाही करा सकता है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...