✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 24 जनवरी 2024दे देखा गया: 615 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 24 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह का आयोजन  स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में किया जाना है। समारोह में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसमें अनुविभागी अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्ड...

Advertisement
अंबिकापुर 24 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह का आयोजन  स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में किया जाना है। समारोह में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसमें अनुविभागी अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा और तहसीलदार एवं कार्यपालिक अण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री उमेश सिंह बाज को सम्पूर्ण प्रभार, मुख्य मंच व्हीव्हीआईपी दीर्घा हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा  श्री डी.एस उईके को व्हीआईपी दीर्घा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री अजय कुमार गुप्ता को मीडिया दीर्घा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सरगुजा श्री संजीत पांडेय को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों की दीर्घा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री चन्दन दुबे और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुर श्रीमती दीप्ति जायसवाल  को पब्लिक दीर्घा,  नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी दरिमा श्री इश्वर चंद यादव को मुख्य द्वार, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा श्री जे.आर.सतरंज और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री कमलेश कुमार मिरी को सर्किट हाउस अम्बिकापुर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उपतहसील रघुनाथपुर लुण्ड्रा श्रीमती अंकिता तिवारी को शहीद परिवार दीर्घा, नायब तहसीलदार एवं  कार्यपालिक दण्डाधिकारी उदयपुर श्री आकाश गौतम को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदाय दीर्घा तथा संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा श्रीमती पूजा बंसल को झांकी दीर्घा क्षेत्र हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरण की क्रमवार व्यवस्था अम्बिकापुर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरिश गुप्ता, डी.एम.जी. श्री रविशंकर तिवारी, श्री रविशंकर पाण्डेय, सरगुजा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के श्री रमेश सिंह , समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डी.के.राय, अधिक्षक भू-अभिलेख अम्बिकापुर श्रीमती उषा नेताम एवं खनि निरीक्षक श्री विवेक साहू करेंगे।अनुभाग स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR#Ambikapur News Today

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी | सरगुजा टाइम्स