✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

’गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया के द्वितीय चरण का दिया गया प्रशिक्षण’

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 29 नवंबर 2023दे देखा गया: 130 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 29 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 3 दिसंबर को मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में  मतगणना कार्य में लगे गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायकों का द्वितीय चर...

अम्बिकापुर 29 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 3 दिसंबर को मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में  मतगणना कार्य में लगे गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा के रिटर्निंग अधिकारी से श्री टी सी अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर की रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती पूजा बंसल एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के रिटर्निंग अधिकारी से श्री रवि राही उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. राजकमल मिश्रा एवं डॉ. एस एन पांडेय के द्वारा 65 मतगणना सुपरवाइजर एवं 65 मतगणना सहायकों को ईटीपीबीएस और डाकमत पत्र से गणना की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम एवं वीवीपैट की मतगणना के सबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। साथ ही मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आवश्यक नियमों एव निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी। सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में ईवीएम मतगणना हेतु 14-14 टेबल लगाए जाएंगे जिसमें गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर भी उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण में गणना सुपरवाइजर ईवीएम गणना सहायकों को डाक मत पत्र की गणना के पूर्व एवं मतगणना के संबंध में तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझाया गया ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो।  प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। ईवीएम के माध्यम से प्राप्त मत की जानकारी अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं को क्रमशः प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण में ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से गणना की प्रक्रिया को हैंड्स ऑन प्रयोग करके सभी को प्रशिक्षित किया गया।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
’गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया के द्वितीय चरण का दिया गया प्रशिक्षण’ | सरगुजा टाइम्स