✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 6 जून 2024दे देखा गया: 1425 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 06 जून 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले में गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री की जांच कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गत दिवस अंबिकापुर के प्रतीक्षा...

Advertisement

अम्बिकापुर 06 जून 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले में गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री की जांच कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में गत दिवस अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैण्ड में स्थित मेसर्स न्यू शिवम होटल द्वारा विक्रय किए गए खाद्य पदार्थ छेना मिठाई के खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा खरीदे गए खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर जांच हेतु भेजा गया। इसके साथ ही मेसर्स न्यू शिवम होटल का औचक निरीक्षण किया गया तथा मौके पर मिली छेना मिठाई का भी सैंपल लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है।

Advertisement

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस प्रकरण में आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
गुणवत्ताविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त | सरगुजा टाइम्स