✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Fertilizer shop raided चठिरमा के कृषि राय केंद्र में निर्धारित कीमत से ज्यादा पर रासायनिक खाद बिक्री की मिली शिकायत, कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने दी दबिश

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 18 जुलाई 2024दे देखा गया: 374 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Fertilizer shop raided : अम्बिकापुर 18 जुलाई 2024/ कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने कार्यवाही करते हुए चठिरमा स्थित खाद विक्रेता से अलग-अलग रासायनिक खादों के कुल 1248 बोरे प्राप्त हुए हैं।...

Advertisement

Fertilizer shop raided : अम्बिकापुर 18 जुलाई 2024/ कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने कार्यवाही करते हुए चठिरमा स्थित खाद विक्रेता से अलग-अलग रासायनिक खादों के कुल 1248 बोरे प्राप्त हुए हैं।

ग्राम सरगंवा के कृषक अजित सिंह द्वारा कृषि राय केंद्र में रासायनिक खाद को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत मिली जिसपर तत्काल कार्यवाही करने कृषि एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने दबिश दी।

जांच के दौरान संयुक्त टीम द्वारा इफको 278 बोरी, उन्नत जैविक खाद 408, पोटास 126, यूरिया 41, एस एसपी दानेदार 19, माइक्रोन्यूटेंट 63 बैग, एसएसपी पाउडर156, एस एसपी ( BEC  ) 32, जिकेटेक एस एसपी 125 बैग सहित कुल 1248 बोरे प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

उपसंचालक कृषि श्री पीएस दीवान ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान कृषि राय केंद्र में पंजी संधारण में अनियमितता मिली है। बिल वाउचर आदि की जांच की जा रही है। यहां विभिन्न रासायनिक खादों के कुल 1248 बैग प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुकान में जांच करते हुए  नियमानुसार उचित प्रक्रिया का पालन के साथ सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तरीय, एवं ब्लॉक स्तरीय टीम गठित कर दी गई है, जो समय-समय पर खाद ब्रिक्री केंद्रों का निरीक्षण करेगी।

उन्होंने खाद विक्रेताओं से अपील की है कि किसानों के हित में निर्धारित कीमत पर ही खाद का विक्रय करें अन्यथा प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Fertilizer shop raided चठिरमा के कृषि राय केंद्र में निर्धारित कीमत से ज्यादा पर रासायनिक खाद बिक्री की मिली शिकायत, कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने दी दबिश | सरगुजा टाइम्स