✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

चलो गांव चले अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त - कलेक्टर

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 2 जुलाई 2024दे देखा गया: 678 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में चलो गांव चले अभियान के तहत पंचायत नोडल अधिकारियों द्वारा उनके प्रभार के पंचायतों में भ्रमण और प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान जिन अधिकारियों द्वारा अपने प...

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में चलो गांव चले अभियान के तहत पंचायत नोडल अधिकारियों द्वारा उनके प्रभार के पंचायतों में भ्रमण और प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान जिन अधिकारियों द्वारा अपने पंचायत में भ्रमण नहीं किया गया, उन्हें फटकार लगाते हुए भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन का अवलोकन करने और आमजन तक समस्त सुविधाएं पहुंचाने यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आगामी 05 जुलाई को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम परसा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाना है। कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समय पर शिविर का संचालन हो और समस्त विभाग अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने समयसीमा में आए आवेदनों की समीक्षा और संबंधित अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

जनदर्शन में आए 74 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को 74 आवेदन आए। इस दौरान सीमांकन पुनरीक्षण, जाति प्रमाण पत्र, प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर सहायता राशि दिलाने, सहित विभिन्न आवेदन आए जिसपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। स्कूल में बच्ची के एडमिशन संबंधी आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची महिला की समस्या को कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और संवेदनशीलता के साथ शिक्षा के अधिकार के तहत जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान लुण्ड्रा से आए आवेदक के भूमि संबंधी मामले में पटवारी की संदिग्ध भूमिका संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को जांच कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव सहित समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...