छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को बनाया डिप्टी सीएम
Surguja Times (Ambikapur) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है. टीएस सिंहदेव को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा.






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।