✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

छत्तीसगढ़: चिटफण्ड कंपनियों की 127 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश जारी देखें

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 27 जून 2023दे देखा गया: 896 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अब तक 45 हजार 593 निवेशकों को 33 करोड़ 50 लाख रूपये की वापसी पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कानून व्यवस्था की समीक्षा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के | सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस...

Advertisement

अब तक 45 हजार 593 निवेशकों को 33 करोड़ 50 लाख रूपये की वापसी

  • पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कानून व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के | सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, बैठक में राज्य शासन की | प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई। और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये, साथ ही सामाजिक बुराईयों यथा जूआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ की जा | रही कार्यवाही की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। समीक्षा की एवं शेष रह गये प्रकरणों का माननीय न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध की गई। कार्यवाही की भी समीक्षा की। इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा 127 करोड 48 लाख रूपये की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया जा चुका है, जिसमें से 54 करोड़ 90 लाख रूपये की संपत्ति नीलामी, कुर्की एवं राजीनामा से राज्य शासन के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि में से 33 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि 45 हजार 593 निवेशकों को वितरित की जा चुकी है उक्त सभी संपत्ति शीघ्र - अतिशीघ्र सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के समन्वय से नीलामी कर राशि निवेशकों को वितरित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही राज्य के बाहर स्थित कंपनियों की संपत्ति की कुर्की नीलामी की कार्यवाही सक्षम अधिकारी व जिला कलेक्टर के माध्यम से शीघ्र - अतिशीघ्र करने के निर्देश दिये गये।

Advertisement

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
छत्तीसगढ़: चिटफण्ड कंपनियों की 127 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश जारी देखें | सरगुजा टाइम्स