✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में 18 आदिवासियों की मौत: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे गांव, 20 फीट गड्ढे में गिरी पिकअप; मृतकों में 16 महिलाएं, 2 पुरुष

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 20 मई 2024दे देखा गया: 1039 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 20 मई 2024/ कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी सहित 16 महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। वहीं इस दुर्घटना में पिकअ...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 20 मई 2024/ कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी सहित 16 महिलाएं व दो पुरुष शामिल है।

वहीं इस दुर्घटना में पिकअप सवार 10 अन्य लोग घायल हुए है। पिकअप में सवार सभी आदिवासी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मृतकों में 16 महिलाएं और दो पुरुष हैं। वहीं घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पिकअप सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे।

बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
छत्तीसगढ़ में 18 आदिवासियों की मौत: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे गांव, 20 फीट गड्ढे में गिरी पिकअप; मृतकों में 16 महिलाएं, 2 पुरुष | सरगुजा टाइम्स