✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

जिला आबकारी अधिकारी ने नवाटोला बार्डर का किया निरीक्षण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 4 अगस्त 2023दे देखा गया: 931 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सैय्यद मोहम्मद सैफ की रिपोर्ट सूरजपुर/03 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में तथा आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा 21 जून 2023 को जिला आबकारी अधिकारियों के मंत्रणां में...

Advertisement

सैय्यद मोहम्मद सैफ की रिपोर्ट

Advertisement

सूरजपुर/03 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में तथा आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा 21 जून 2023 को जिला आबकारी अधिकारियों के मंत्रणां में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सीमावर्ती जिलो में आबकारी विभाग द्वारा संचालित जांच चौकी एवं नाकों में अधिक सतर्कता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में आज जिला सुरजपुर में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से लगे नवाटोला में संचालित अंतर्राज्यीय आबकारी जांच चौकी एवं नाका का निरीक्षण श्री आई बी सिंह मार्कण्डेय जिला आबकारी अधिकारी द्वारा किया गया। नवाटोला जांच चौकी में सभी दिशाओं के आवागमन पर व्यवस्थित निगरानी रखने हेतु आवश्यकतानुसार सीसी टी.व्ही. कैमरे चालू स्थिति में मिली। जिसका फुटेज जिला आबकारी अधिकारी द्वारा देखा गया। नाके में संधारित सभी पंजियो का निरीक्षण किया गया तथा जांच नाके से जाने वाले सभी वाहनों की जांच कर उनका पूरा विवरण नोट करने निर्देशित किया गया। जांच नाके में एक प्रभारी अधिकारी दो आरक्षक तथा क्रमशः दो दो के समूह में कुल छः सुरक्षा गार्ड का ड्यूटी लगाये गये है। चुनाव आयोग द्वारा 14 नवम्बर 2013 से 13 जुलाई 2023 को दिये गये निर्देशों पर भी जांच चौकी पर कार्यरत कर्मचारियों को वाहन जांच संबंधित निर्देशों को विस्तृत रूप से समझाया गया। निरीक्षण में जांच नाका प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आबकारी मुख्य आरक्षक भरत सिंह एवं गार्ड देवीदयाल व राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिला आबकारी अधिकारी ने नवाटोला बार्डर का किया निरीक्षण | सरगुजा टाइम्स