✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोसकर की उपस्थिति में मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 30 मार्च 2024दे देखा गया: 722 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 30 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान गठित होने वाले मतदान दलों का शनिवार को पहले चरण का रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के एनआईसी रूम में जिले के तीनों विधानसभ...

Advertisement
अम्बिकापुर 30 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान गठित होने वाले मतदान दलों का शनिवार को पहले चरण का रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के एनआईसी रूम में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों लुण्ड्रा, अंबिकापुर एवं सीतापुर तथा भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित कुल 786 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों का ऑनलाइन रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान रिजर्व दलों और 75 माइक्रो आब्जर्वर के लिए भी रेंडमाइजेशन किया गया है। गौरतलब है कि एक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी होते हैं। उल्लेखनीय है कि हर विधानसभा में 10 महिला प्रबंधित संगवारी मतदान केंद्र, 05 युवा और 01 दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र होंगे। इस तरह जिले में कुल 30 महिला प्रबंधित संगवारी मतदान केंद्र, 15 युवा और 03 दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र होंगे। निर्वाचन के दौरान मतदान दलों में जिले के 3930 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोसकर की मौजूदगी एवं दिशा-निर्देश अनुरूप एनआईसी प्रभारी श्री जियाउर रहमान ने निर्वाचन विभाग के पीपीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन संपन्न कराया। रेंडमाइजेशन के पश्चात मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोसकर की उपस्थिति में मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न | सरगुजा टाइम्स