✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 21 मई 2024दे देखा गया: 653 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा...

अम्बिकापुर 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली।

बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री ए.एल.ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह राजपूत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने बैठक में कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 4 जून को होने वाले मतगणना कार्य के सम्बन्ध में सभी तैयारियां 1 जून तक पूर्ण की जानी है, इसलिए ड्यूटी अनुसार सम्बन्धित अधिकारी मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी व्यवस्था जल्द से जल्द पूर्ण करें।

मतगणना स्थल में सुरक्षा की दृष्टि से बिना प्रवेश पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कक्ष की वेबकास्टिंग की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया सहित पूरी तरह से मतगणना कक्ष, मतगणना परिसर, स्ट्रांग रूम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर इंटरनेट की उचित व्यवस्था हो, इसका विशेष ध्यान रखें एवं विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र में कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर सहित आदि आवश्यकता अनुसार सभी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए।मीडिया के लिए मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर स्थापित किया जाना है, इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें, वहीं मेडिकल इमरजेंसी हेतु कक्ष भी स्थापित किया जाना है। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों हेतु भोजन, पानी, शौचालय की अच्छी व्यवस्था हो इसका ध्यान रखें।

आवश्यकतानुसार कुर्सी, टेबल सहित गर्मी को देखते हुए कूलर आदि की उचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना की रिपोर्ट समय से उपलब्ध हो, इसके लिए भी संबंधितों द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाए।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा | सरगुजा टाइम्स