✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

जिलास्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लेने हेतु 03 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 30 जनवरी 2024दे देखा गया: 1086 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 30 जनवरी 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के सहायक संचालक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें लोकनृत्य(सामूहिक संख्य...

Advertisement
अंबिकापुर 30 जनवरी 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के सहायक संचालक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें लोकनृत्य(सामूहिक संख्या 20), लोकगीत (सामूहिक संख्या 10), एकांकी नाटक (हिन्दी/अंग्रजी भाषा संख्या 12), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली(एकल), शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन(शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन(सुगम वादन), गिटार वादन(भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिसी(शास्त्रीय नृत्य), भारतनाट्यम(शास्त्रीय नृत्य), कत्थक(शास्त्रीय), कुचीपुड़ी(शास्त्रीय नृत्य), वाक्तृत्वकला (तात्कालिक भाषण हिंदी/अंग्रजी भाषा में)  शामिल है। उन्होंने बताया कि इन विधाओं में भाग लेने वाले कलाकारों की आयु 15 से 35 वर्ष तक 31 जनवरी 2024 की स्थिति में होनी चाहिए। विद्यालय एवं महाविद्यालय के भाग लेने वाले कलाकारों की सूची तथा कार्यक्रम की विषय वस्तु सहित खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में 03 फरवरी 2024 को सायं 5 बजे तक जमा करने कर सकते हैं। जो अध्ययनरत नहीं है वे सीधे कार्यालय में आकर सामूहिक दल एवं एकल विधा का पंजीयन कार्यालयीन समय में सूची के साथ जमा कर सकते है। विजेता कलाकारों को विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। युवा महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में किया जाना है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिलास्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में भाग लेने हेतु 03 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित | सरगुजा टाइम्स