✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

जिले को आबंटित ईवीएम मशीनें राजनैतिक दलों की मौजूदगी में प्राप्त कर वेयरहाउस में किया गया सुरक्षित भंडारण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 2 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 481 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा साधारण निर्वाचन 2024 हेतु उपयोग के लिए ईवीएम मशीनों का अंतर्जिला अंतरण शुक्रवार को राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया गया। जिसके तहत निर्वाचन के दौरान उपयोग किए जाने के लिए मुं...

Advertisement
अंबिकापुर 02 फरवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा साधारण निर्वाचन 2024 हेतु उपयोग के लिए ईवीएम मशीनों का अंतर्जिला अंतरण शुक्रवार को राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया गया। जिसके तहत निर्वाचन के दौरान उपयोग किए जाने के लिए मुंगेली, रायपुर, जांजगीर और रायगढ़ जिले से कुल 400 ईवीएम मशीन सरगुजा जिले में प्राप्त की गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मशीनों को संबंधित जिलों से प्राप्त कर और मशीनों के साथ आवश्यक सामग्रियों को प्राप्त कर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित किया गया है। मुंगेली और रायपुर जिले से समन्वय कर मशीनों के सुरक्षित भंडारण के लिए नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री अजय गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। जांजगीर और रायगढ़ से मशीन प्राप्त कर वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारण के लिए नायब तहसीलदार लखनपुर श्री उमेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिले को आबंटित ईवीएम मशीनें राजनैतिक दलों की मौजूदगी में प्राप्त कर वेयरहाउस में किया गया सुरक्षित भंडारण | सरगुजा टाइम्स