✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का कक्षा 10वीं का परिणाम रहा 98.31 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं का 96.42 प्रतिशत

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 10 मई 2024दे देखा गया: 1093 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 10 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सत्र 2023-24 हेतु घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर, का कक्षा 10वीं का परिणाम 98.31 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं 96.42 प्रतिशत रहा। गौरतलब है कि 0...

Advertisement
अम्बिकापुर 10 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सत्र 2023-24 हेतु घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर, का कक्षा 10वीं का परिणाम 98.31 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं 96.42 प्रतिशत रहा। गौरतलब है कि 09 मई 2024 को घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में अध्ययनरत कुल-112 छात्र/छात्राओं में गणित संकाय के 32 एवं जीवविज्ञान संकाय के 80 छात्र-छात्राएं हैं जिनमें से 108 उत्तीर्ण घोषित किये गये। कुल 112 में से प्रथम श्रेणी में 99 व द्वितीय श्रेणी में 09 छात्र-छात्राएं रहे। संस्था के 04 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। उक्त जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि कक्षा 10वीं में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर मे कुल 119 छात्र-छात्राओं में से 112 उत्तीर्ण घोषित किये गये। जिसमें से 31 छात्र-छात्रा 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। उक्त परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डीपी नागेश, प्रशासकीय अधिकारी ओपी साहू एवं समस्त शिक्षकगण ने दी है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...