✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं की आमजनों तक पहुंच का जायजा लेने फील्ड पर उतरे कलेक्टर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 14 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 173 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 14 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर बुधवार को जिले में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का आमजनों तक पहुंच सुनिश्चित करने जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ फील्ड पर निकले उन्होंने स्वयं गांवों में लो...

अंबिकापुर 14 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर बुधवार को जिले में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का आमजनों तक पहुंच सुनिश्चित करने जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ फील्ड पर निकले उन्होंने स्वयं गांवों में लोगों से सीधे बात की। विकासखण्ड उदयपुर के रामनगर पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लेने उप स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर पहुंचकर विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से केंद्र में बेड संख्या, टीकाकरण, उपकरणों एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं एवं बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें एवं संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोस्कर ने ग्राम रामनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां 9447 मी. के पाईप लाइन कार्य प्रस्तावित है जिसमें से 7249 मी. पाईपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रस्तावित कुल 254 नग कनेक्शन प्का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने प्रस्तावित सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देवगढ़ में रिहन्द नदी पर निर्माणाधीन इंटकवेल एवं एनीकट निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत डबरी निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा रोजगार सहायक से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम सानीबर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बसन्ती बाई के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया।
उचित मूल्य दुकान में अव्यवस्था पर खाद्य अधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री भोस्कर ने ग्राम सायर के शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण का अवलोकन किया। उन्होंने यहां राशन वितरण में वितरकों की कमी की वजह से लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए जिला खाद्य अधिकारी को फोन कर तत्काल व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लोगो को अधिक इंतेजार ना करना पड़े इसका ध्यान रखें। उन्होंने इस दौरान उपस्थित हितग्राहियों से भी बात की।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं की आमजनों तक पहुंच का जायजा लेने फील्ड पर उतरे कलेक्टर | सरगुजा टाइम्स