✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

जिले में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही लगातार जारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 मार्च 2024दे देखा गया: 1239 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 17 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। जिसके साथ ही जिले में राजनीतिक बैनर, पोस्टर को हटाने संपत्ति विरूपण की कार्यवाही भी जारी ह...

Advertisement
अम्बिकापुर 17 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 16 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। जिसके साथ ही जिले में राजनीतिक बैनर, पोस्टर को हटाने संपत्ति विरूपण की कार्यवाही भी जारी हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के आदेशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों और निजी संपत्तियों पर लगाए गए पोस्टर, बैनर, वॉल पेंटिग आदि प्रचार की युक्तियों को हटाने की शीघ्रता से कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जिले में 2149 शासकीय सम्पत्ति, शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों से कुल 2686 वॉल पेंटिंग, पोस्टर, बैनर तथा 425 निजी घरों से बैनर, पोस्टर तथा अन्य सामग्रियां हटायी गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ आचार संहिता लागू होने के 24 घण्टे के भीतर शासकीय सम्पत्ति एवं शासकीय कार्यालयों से, 48 घण्टे के भीतर सार्वजनिक स्थानों से तथा 72 घण्टे भीतर निजी घरों से सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जिले में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही लगातार जारी | सरगुजा टाइम्स