✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

झिंगो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा हुई शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभान्वित

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 23 अगस्त 2024दे देखा गया: 1131 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभान्वित बलरामपुर 23 अगस्त 2024 - ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों तथा आवेदनों का त्वरित निराकरण उनके घर के पास ही हो ऐसी सुविधा प्रदान कर...

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज

हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभान्वित

बलरामपुर 23 अगस्त 2024 -

ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों तथा आवेदनों का त्वरित निराकरण उनके घर के पास ही हो ऐसी सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत झिंगो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार, जनपद सीईओ अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं कलेक्टर श्री एक्का ने शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और हितग्रहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों 05 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार अपने बच्चों को खिलाने प्रोत्साहित किया। साथ ही 05 गर्भवती माताओं का गोद भराई का रस्म की गई। शिविर में आमजनों को हितग्राही मूलक जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एक ऐसा कार्यक्रम होता है, जहां जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर नागरिकों की समस्याओं को सुनते और उनका समाधान करते हैं। ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रख सके और उनका त्वरित निराकरण हो सके। शासन-प्रशासन आप लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ग्रामीणों के समक्ष कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से दवाई छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
झिंगो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा हुई शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभान्वित | सरगुजा टाइम्स