ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
ताजा खबर

डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु सरगुजा जिले में राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षणयुवाओं को मिलेगा रोजगार, फसल गिरदावरी होगी त्रुटिरहित

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 8 अगस्त 2025दे देखा गया: 1303 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु सरगुजा जिले में राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षणयुवाओं को मिलेगा रोजगार, फसल गिरदावरी होगी त्रुटिरहित

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/ राज्य शासन की अग्रिस्टेक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) को लेकर सरगुजा जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से रियल टाइम, पारदर्...

Advertisement

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/ राज्य शासन की अग्रिस्टेक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) को लेकर सरगुजा जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से रियल टाइम, पारदर्शी और त्रुटिरहित फसल गिरदावरी को सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि इस संदर्भ में 3 जुलाई 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष, अंबिकापुर में सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात 23 जुलाई 2025 को ग्राम सरगवां में डीसीएस ऐप का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पटवारी, राजस्व निरीक्षक व तहसीलदार सम्मिलित हुए एवं खेतों में जाकर स्वयं सर्वेयर की भूमिका निभाई।राज्य शासन द्वारा इस योजना में ग्राम के शिक्षित युवाओं को भी शामिल किया जा रहा है।

Advertisement

युवाओं को प्रति खसरा सर्वेक्षण पर 10 रुपए मानदेय निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा अपने तहसील कार्यालय या संबंधित हल्का पटवारी के पास आवेदन प्रस्तुत कर सर्वेयर बन सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को डीसीएस ऐप के माध्यम से मोबाइल से फसल की फोटो लेकर फसल की जानकारी अपलोड करनी होगी।

अब भू-नक्शों को जिओ-रेफरेंसिंग करने के बाद फसल सर्वेक्षण और अधिक सटीक एवं डिजिटल रूप में संभव हो गया है। इस पहल से न केवल गिरदावरी में गुणवत्ता आएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख श्री राम सिंह ठाकुर एवं श्री राम राज सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती स्मिता अग्रवाल तथा मास्टर ट्रेनरदृ कृष्ण कंवर, अमितेश स्वर्णकार, राजबहादुर सिंह एवं देवेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
डिजिटल फसल सर्वेक्षण हेतु सरगुजा जिले में राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षणयुवाओं को मिलेगा रोजगार, फसल गिरदावरी होगी त्रुटिरहित | सरगुजा टाइम्स