✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

ड्रोन से नैनो फर्टिलाइजर के छिड़काव के डेमो में बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल, उदयपुर के केदमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर स्थल पर हुआ प्रदर्शन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 4 जनवरी 2024दे देखा गया: 1057 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 03 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की आमजन को जानकारी दी जा रही है, साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्रा...

सरगुजा टाइम्स अम्बिकापुर 03 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की आमजन को जानकारी दी जा रही है, साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत केदमा में किसानों को ड्रोन से नैनो फर्टिलाइजर का छिड़काव का डेमो दिखाया गया। इस दौरान अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खेती में बढ़ते लागत, मजदूरों की कमी को देखते हुए खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग एवं नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के संयुक्त तत्वधान में विभिन्न ग्रामों में शिविर के माध्यम से ड्रोन तकनीक द्वारा नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से शिविर में उपस्थित किसानों को छत्तीसगढ़ के प्रमुख फसलों में नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस दौरान नैनो उर्वरको का फसल पर सही एवं लक्षित प्रयोग करने से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे पौधे को आवश्यक पोषण दिया जा सकता है और अच्छी उपज प्राप्त की जा सकती है के सम्बंध में बताया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि विस्तृत यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
ड्रोन से नैनो फर्टिलाइजर के छिड़काव के डेमो में बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल, उदयपुर के केदमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर स्थल पर हुआ प्रदर्शन | सरगुजा टाइम्स