✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

तालाबों की नगरी रतनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के वार्ड में बूंद बूंद पानी को तरसते लोग

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 19 जुलाई 2024दे देखा गया: 584 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सुरगजा टाइम्स अंबिकापुर 19 जुलाई 2024/ चिराग तले अंधेरा की तर्ज पर रतनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के खुद के वार्ड में लोग 6 महीने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं, वह भी तब जब रतनपुर को कभी तालाबों की नगरी होने का दर्जा हांसिल था। व...

Advertisement

सुरगजा टाइम्स अंबिकापुर 19 जुलाई 2024/ चिराग तले अंधेरा की तर्ज पर रतनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के खुद के वार्ड में लोग 6 महीने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं, वह भी तब जब रतनपुर को कभी तालाबों की नगरी होने का दर्जा हांसिल था। विडंबना यह है कि गर्मी बीतने के बाद बरसात के मौसम में भी जल संकट दूर नहीं हो सका है। एक तरफ तो रतनपुर के जिन वार्डों में पानी सप्लाई की जा रही है वहां डायरिया का प्रकोप है तो दूसरे कई वार्ड में पानी ही नहीं है। तालाबों की नगरी रतनपुर में लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ।

पिछले काफी दिनों से यहां एक से अधिक वार्ड में डायरिया का प्रकोप है तो वही नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के स्वयं के वार्ड में लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पिछले 6 महीने से वार्ड वासी रोज सुबह 2 किलोमीटर दूर पानी लेने के लिए जाते हैं। विडंबना है कि बरसात के मौसम में भी हालत नहीं बदले। वार्ड वासियों ने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे और अन्य अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। यह शर्मनाक है कि नगर पालिका अध्यक्ष के ही वार्ड के लोग पानी की तलाश में दो किलोमीटर दूर जाते हैं। वार्ड क्रमांक 9 मोतीपुर, तेलंगापारा, खैया पारा में भी हालात ऐसे ही है ।एक जमाने में जो रतनपुर तालाबों से समृद्ध हुआ करता था आज वहां लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं।

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...