✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत टपरकेला क्लस्टर में शिविर का आयोजन

द्वारा: SURGUJA TIMES•प्रकाशित: 20 जून 2025•दे देखा गया: 788 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 19 जून 2025/ जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक संचालित “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत ग्राम पंचायत टपरकेला में एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्या...

अम्बिकापुर 19 जून 2025/ जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक संचालित “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत ग्राम पंचायत टपरकेला में एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज तथा कलेक्टर श्री विलास भोसकर शामिल हुए।

टपरकेला क्लस्टर के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायत जिसमें टपरकेला, सोनबरसा, कुनियाकला, नवानगर, पोड़ीकला, कर्रा, कुम्हरता और रकेली को सम्मिलित करते हुए शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन एवं सुविधा प्रदान की गई, जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड, जॉब कार्ड, बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), महतारी वंदन योजना, सिकल सेल परीक्षण व जागरूकता, आयुष्मान भारत कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,पीएम किसान सम्मान निधि जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा, स्वरोजगार एवं आजीविका मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सांसद श्री चिंतामणि महराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि, “धरती आबा अभियान के माध्यम से सरकार जनजाति बाहुल्य गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही है। यह शिविर आपकी सुविधा के लिए है, इसका भरपूर लाभ उठाएं और अपनी आवश्यकताओं एवं शिकायतों को प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं।“ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए यह योजना चल रही है, हितग्राही आवास के लिए दी जा रही राशि का सदुपयोग कर अपना घर स्वयं बनवाएं। साथ ही उन्होंने किसानों को कृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन के लिए सामूहिक आवेदन करने की भी सलाह दी और मनरेगा जॉब कार्ड वाले हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कराने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि सरगुजा एक जनजाति बाहुल्य जिला है, जहां के चिन्हांकित जनजातीय ग्रामों को शासन योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, छात्रवृत्ति, कृषि और उद्यानिकी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जा रही है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं को सीधे जन-जन तक पहुंचाना है ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।शिविर में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...